Funny Hindi Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं, लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है, हंसने के लिए आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
दामाद- उम्र में छोटा होने पर भी ससुराल में दामाद को,
सब आप से क्यों बुलाते हैं?
सास- हमारे देश में आज भी शहीदों का नाम
बड़े सम्मान से लिया जाता है
दामाद बेहोश.......
विज्ञापन
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : Adobe Stock
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....
टीचर- एक सवाल का जवाब दो
गोलू- जी मैम
टीचर- अगर तुम्हारा Best Friend और Girlfriend
दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
गोलू- डूब जाने दो, दोनों को
आखिर वह दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.......
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- मैं कुछ दवाइयां लिख देता हूं,
इन्हें खा कर तुम जल्दी ठीक हो जाओगे
लेकिन ये बहुत महंगी हैं,
सुरेश- मगर डॉक्टर साहब मैं तो गरीब हूं,
मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं
डॉक्टर- अच्छा तो पैसों के अलावा फिर क्या दे सकते हो?
सुरेश- मैं कब्र खोदने का काम करता हूं,
आपकी कब्र मुफ्त में खोद दूंगा....
पति को टिफिन देते हुए पत्नी ने कहा-
शाम को जल्दी घर आ जाना
पति रोमांटिक होते हुए बोला- मेरी याद आ रही है क्या?
पत्नी- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है,
आज शाम को बर्तन धोने की बारी तुम्हारी है इसलिए
याद दिला रही हूं.......
पति बालकनी में खड़ा होकर गाना गा रहा था
तू लॉन्ग मै इलायची
इतने में पत्नी बोली- चाय बना रही हूं,
बोलो तो दोनों को कूट दूं.....
मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया
नौकरानी- गलती हो गई मालकिन,
लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी
नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन की बोलती बंद हो गई......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)