Jokes in Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति