फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू ने राह चलती अजनबी लड़की से कहा- पहचाना मुझे...? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 23 Nov 2021 05:38 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पप्पू ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा - आपने पहचाना मुझे...?
लड़की - नहीं, आप कौन हो...?
पप्पू - मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Istock
लड़का - मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की - तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का - एक पत्नी और दो बच्चे...!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा - बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी
अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं...!
पप्पू - लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का
बच्चा भागने भी लगता है...!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला -
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं...!
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : istock
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से
मिलवाने ले गई...!
दूसरे दिन...
गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!
ब्वॉयफ्रेंड - चल पगली....कुछ भी हो,
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा...!
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की की ब्वॉयफ्रेंड से बहुत दिन से बात नहीं
हुई थी...!
लड़की ने रोमांटिक होकर फेसबुक पर अपडेट किया
'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया -
कमीनी धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं,
तो मैं सबसे पहले...
अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं,
कहीं छीन न लें...!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें