फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, गप्पू ने दिया गजब का जवाब

Wed, 04 Mar 2026 03:40 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आपको जीवन में मानसिक तनाव से मुक्त रहना है, तो आपको हमेशा खुश रहना चाहिए। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो आपसे तनाव दूर रहता है। आपको जोक्स और चुटकुले पढ़कर प्रसन्न रह सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी आपको स्वस्थ रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हम स्वस्थ रहते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने
घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...
शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को तमाचा मार दिया... 
बाॅयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

Jokes in Hindi: पप्पू ने गप्पू को बताया साली के साथ होली खेलते वक्त किस बात का ध्यान रखें, पढ़िए होली के जोक्स
 

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
पप्पू- क्यों? 
गप्पू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है। 

Holi Jokes: होली पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार जोक्स, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर  और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें