फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: गप्पू- पप्पू यार बीवी एक घंटे तक लेक्चर देने के बाद पता है क्या बोलती है? पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 10 May 2025 06:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला......

गप्पू- यार तुझे पता है, बीवी एक घंटे तक लेक्चर देने के बाद क्या बोलती है?
पप्पू- क्या?
गप्पू- मैंने तो इनको अब बोलना ही छोड़ दिया है......


गप्पू- यार मुझे बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का
पप्पू- फिर क्या हुआ, बन गए?
गप्पू- अरे कहां, बचपन खत्म...शौक खत्म...
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ
बाप- थैंक गॉड,  मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है
बाप बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
देवर (भाभी से)- रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना वरना बैटरी फट जाएगी
भाभी- चिंता ना करें देवर जी, मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी....

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आज खाना आपने बनाया है न सासू मां
सास- वाह आपने कैसे पहचाना दामाद जी?
दामाद- जब आपकी बेटी बनाती थी तो काले बाल निकलते थे
आज सफ़ेद निकला है......

लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था
टीचर- क्या हुआ प्रश्न कठिन है क्या?
लड़का- नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए.
गप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
गप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा...
 

Best Jokes: मायूस चेहरे पर खुशी ला देंगे ये टॉप 5 धमाकेदार जोक्स, पढ़कर जम जाएगी बैठकी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें