फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: भिखारी ने पप्पू से मांगे 20 रुपये, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 10 Aug 2026 12:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां होती हैं। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


भिखारी-  साहब 20 रुपये दो ना, कॉफी पीनी है
पप्पू- लेकिन कॉफी तो 10 रुपये की आती है
भिखारी- मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ मे है न
पप्पू- अरे, भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है
भिखारी- नहीं जी, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे,
अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा
भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…


एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से कहा-
मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है,
क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी अपने ससुराल गया
सास ने सात दिन तक उसे पालक का साग खिलाया
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...

Hindi Jokes: बाजार जाती बहू से अंधे भिखारी ने कही ऐसी बात, सास का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Hindi Chutkule: लड़कियां इतना फैशन क्यों करती हैं? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के उड़ गए होश

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- आई लव यू डियर.
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का- अरे यार...तुमने तो पहले से ही,
गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए
भाड़ में जाओ, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल...


गर्लफ्रेंड (अपने अंधे ब्वॉयफ्रेंड से)- काश तुम देख सकते कि,
मैं कितनी खूबसूरत हूं
अंधा प्रेमी- रहने दे, इतनी खूबसूरत होती,
तो क्या आंख वाले तुझे मेरे लिए छोड़ देते
अंधा हूं, पागल नहीं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई,
तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें तो,
मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें