Jokes in Hindi: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!