फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये मजेदार चुटकुले, पढ़िए वायरल जोक्स

Wed, 12 Aug 2026 08:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: आज कल की भागभागम भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को तमाचा मार दिया... 
बाॅयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

Jokes: शादीशुदा आदमी क्या भूल सकता है? पत्नी ने पति को दिया गजब का मजेदार जवाब
 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर  और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।

Viral Jokes: रिंकी ने पूछा सीधा-सादा सवाल, पिंकी ने दिया ऐसा जवाब कि सबकी हंसी छूट गई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
सास - बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है।
उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू - कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें