फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: जज ने संता से पूछा- क्या सबूत है कि कार तेज नहीं चला रहे थे, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 21 Sep 2022 04:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरुरी है। अगर आप हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर जिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने क सफर पर...

एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था।
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे।
एक व्यक्ति ने पूछा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो......
ढोल वाले ने बोला- पुजारी जैसी कोई बात नहीं है। एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ तो आप समझ ही गए होंगे.........
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसीलिए यहीं दे दना दन दे.......
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ, तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?
संता- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था
जज- छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक दोस्त- दूसरे दोस्त से- कैसे हो? 
शराब पीना बंद किया या नहीं?
पहला दोस्त- हां, यार बिलकुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
दूसरा दोस्त- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
पहला दोस्त- अरे यार, इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकी- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
चिंकी- अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए,
और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
रिंकी- तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं।
तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं...
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको... 
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं... 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
मोनू ने भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बेटा हूं...!
रास्ता मिल गया और मोनू ने देखा तो एक बंदर मरा पड़ा था...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है ,कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल, 2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन- अभी अपने पति से रूठ जाती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें