फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: साली- जीजू, आप हमेशा मुस्कुराते क्यों रहते हैं? जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 05 Jul 2026 10:25 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

एक दिन हाथी की बाइक खराब हो गई
एक चींटी ने उसे अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दे दी
रास्ते में चींटी हाथी से बोली- ओए, थोड़ा झुक कर बैठ
पापा ने देख लिया तो बवाल हो जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजू, आप हमेशा मुस्कुराते क्यों रहते हैं?
जीजा- क्योंकि तुम्हारी दीदी से बहस करने से सस्ता है मुस्कुरा देना।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
हाथी ने चींटी को प्रपोज किया।
चींटी ने जवाब दिया, 'मैं भी तुम से प्यार करती हूं'।
हाथी- तो फिर शादी से क्यों मना करती हो।
चींटी- मैं तुम से कितनी बार कह चुकी हूं! मेरे घर में इंटर-कास्ट शादी तो हो सकती है लेकिन इंटर-साइज नहीं।
 

Funny Chutkule: कैदी की शायरी सुनकर जेलर हुआ बेहोश, पढ़कर खिलखलाकर हंसने लगेंगे आप

 

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
चींटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी।
 

Funny Jokes: देवर- भाभी, मेरी शादी कब कराओगी? जवाब सुनकर हो गया चुप


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
4 चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है....

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें