फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: साली- बताओ सबसे पवित्र वस्तु क्या है? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Thu, 25 Dec 2025 04:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छी हवा, अच्छे खानपान की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। इंसान को स्वस्थ रखने के लिए हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने वर्षों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
साली- बताओ सबसे पवित्र वस्तु क्या है?
जीजा- मोबाइल
साली (गुस्से में) - वो कैसे...?
जीजा- वह बाथरूम, अस्पताल, श्मशान से होकर आने के बाद भी
बिना धोये हुए घर, रसोई और मंदिर सब जगह जा सकता है
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन पप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
 पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।

Hindi Jokes: पत्नी- मौसम कितना हसीन है तुम्हारा क्या प्लान है? पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।

Funny Chutkule: मैं तेरी जान लेने आया हूं, पप्पू का जवाब सुनकर यमराज के उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें