फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: मरीज- क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

Mon, 22 Jun 2026 07:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली-
चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है,
देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...!
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली-
सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- सुनो जीजा जी, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है? 
साली- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!

Funny Chutkule: खाना मांगने पर लड़की ने भिखारी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी।

Comedy Jokes: जब पत्नी खुश होती है तो पति भी खुश होता है, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें