फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जीजा ने साली को दिल की बात बताई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 28 Feb 2026 05:03 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले तनाव को दूर करने में मदद करते हैं और हम सभी खुश रहते हैं। प्रसन्न रहने से हम कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले तनाव को दूर करने में मदद करते हैं और हम सभी खुश रहते हैं। प्रसन्न रहने से हम कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। 

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला- भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो। 
साइकिल वाला- देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
केमिस्ट- अगर इस दवाई से आराम ना मिले तो डॉक्टर का पर्चा फिर से लाना। 
मरीज- ऐसा क्यों?
केमिस्ट- मैं फिर से डॉक्टर की लिखी दवाई पढ़ने की कोशिश करूंगा। 
मरीज बेहोश होते-होते बचा...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
जीजा ने साली को दिल की बात बताई...
कहा - तुम्हारी दीदी शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है। 
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।

Funny Jokes: जज- कल तुम्हे फांसी पे चढ़ाया जाएगा, दुकानदार का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू और पिंटू बैठकर दारू पी रहे थे। 
चिंटू ने दारु पीने से पहले कुछ छींटे जमीन पर डाल दीं
पिंटू- यार ये हम लोग दारु पीने से पहले छींटे जमीन में क्यों डालते हैं
चिंटू- दारु मतलब एल्कोहल...इसलिए हम जमीन को सैनेटाइज करने के लिए डालते हैं।

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- हम कहां जा रहे हैं? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पलटू पैराशूट बेच रहा था।
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ।
ग्राहक- अगर पैराशूट नही खुला तो?
पलटू- तो पैसे वापिस कर दूंगा। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें