फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: साली साहिबा ने जीजा जी की करा दी पिटाई, पढ़िए वायरल जोक्स

Sat, 02 Nov 2024 02:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes in Hindi ) और चुटकुलों (Social Media Funny Chutkule) की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। 

तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही सरला आंटी से कंडक्टर बोला...
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
सरला आंटी- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
सरला आंटी- कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है
फिर क्या साली ने यही बात दीदी को बता दी और जीजा जी की हो गई धुनाई
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।

Chutkule in Hindi: डॉक्टर और पप्पू की बातें पढ़कर हंसते-हंसते पकड़ लेंगे पेट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।

Jokes in Hindi: वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले वकील साहब ने खरीदे 40 खूबसूरत कार्ड, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला- 
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें