Viral Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
Funny Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहे। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। तनाव से कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....
पत्नी (पति से)- सुनिए क्या मैं मोटी लग रही हूं क्या?
पति- नहीं तो
पत्नी- झूठ मत बोलो
पति- सच में, तुम बिल्कुल हाथी जैसी भी नहीं लग रही हो.....
विज्ञापन
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- यार दिनदिहाड़े घर में चोरी हो जाती है
तो सब कहते हैं, मैंने नहीं देखा...मैंने नहीं देखा
गप्पू- फिर
पप्पू- और जब गर्लफ्रेंड को घर लाओ तो
पूरा मोहल्ला कहता है, हमने देखा...हमने देखा
दो दोस्त देर रात तक पढ़ते हुए
राजू- यार कितने बजे हैं?
सुरेश उठा और सामने वाले
गर्ल्स हॉस्टल में पत्थर दे मारा
उधर से लड़की बाहर आई और बोली-
कुत्तों अब तो सो जाओ,
रात के दो बज रहे हैं....
विज्ञापन
3 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
एक पढ़े लिखे आदमी की शादी गांव में हो जाती है
एक दिन लड़का अपनी ससुराल में खाना खा रहा होता है,
तभी एक निवाला उसके गले में अटक गया और
वो खांसते-खांसते मर गया
साली रोते-रोते बोली- जीजा जी, पानी भी नहीं मांग सके,
बेचारे वाटर-वाटर कहते हुए मर गए.......
पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
पति- चुप हो जाओ
पत्नी- तुम क्यों नहीं चुप हो जाते
दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ता गया
पत्नी- मैं अब तुम्हारे साथ रहना ही नहीं चाहती
पति- खबरदार, जो लड़ते समय खुशी वाली कोई बात कही तो....
पत्नी- शादी के वक्त दूल्हे को अकेले घोड़ी पर क्यों बिठाया जाता है?
पति- उसको आखिरी चेतावनी दी जाती है कि, अभी भी वक्त है
भाग जाओ......
डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है,
आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)