फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: जब पत्नी खुश होती है तो पति भी खुश होता है, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 22 Jun 2026 04:45 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
Funny Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

पति (पत्नी से)- तारीख ग्वाह है, जब पत्नी खुश होती है,
तो पति भी खुश होता है
मगर जब पति खुश होता है, तो पत्नी को
शक होता है......


पत्नी- पाप का घड़ा भरने पर क्या होता है?
पति- मौत
पत्नी- तो फिर खुशियों का घड़ा भरने पर क्या होता है? 
पति- शादी......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी.....
विज्ञापन

3 of 5
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- 'हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ?
पप्पू- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है
पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए..... 

Hindi Jokes: बेटी ने अपने ससुराल से अपनी मां को फोन किया, वजह पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Desi Chutkule: पुलिस से चोर- मुझे गिरफ्तार कर लो, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujla
मां- तुझे कैसी बहू चाहिए?
बेटा- बिलकुल आपके जैसी,
लाड और प्यार करने वाली
मां- क्या बात है बेटा, लगता है तू भी अपनी 
पूरी जिंदगी चप्पल खाकर ही बिताएगा......


एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
बेटा- कैबरे डांस देखने गया था
मां- तूने वहां कोई ऐसी वैसी चीज तो नहीं देखी
जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
बेटा- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
बेटा- पापा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- क्या हुआ बताओ लड़की- कुछ नहीं, तुम नहीं समझोगे
डॉक्टर (गुस्से में)- में डॉक्टर हुं, तेरा बॉयफ्रेंड नहीं
डॉक्टर की बात सुनकर लड़की की बोलती बंद हो गई.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें