Latest Funny Jokes: आजकल लोगों के जीवन में काम का अधिक दबाव रहता है, ऐसे में लोग अक्सर अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। यही वजह है कि आज के समय में खुद को स्वस्थ रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले तनाव से कई बार लोग अवसाद जैसी समस्या शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सभी परेशानियों से बचकर रहना चाहते हैं तो आपको दिन में थोड़ा समय अपने लिए निकालकर जरूर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लाते रहते हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक सत्संग के दौरान-
बाबा जी प्रवचन करते हुए "जो इस जन्म में नर है
वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और
जो इस जन्म में नारी है वो अगले जन्म में भी नारी होगी"
ये सुनने के बाद एक बुढ़िया उठ कर जाने लगी
बाबा जी बोले- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
बुढ़िया- जब अगले जन्म में भी रोटियाँ ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा।
बाबा जी अभी तक ICU में हैं