फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पत्नी- मेरा वेट कैसे कम होगा? पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Wed, 05 Aug 2026 06:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इस अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़ कर भी हंसा जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। बेहद कम उम्र में लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

पति- ये कैसी दाल बनाई है
ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो
कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं
पत्नी (बेलन दिखाते हुए)- पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ
कब से देख रही हूं, पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
पति- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।
पत्नी- किस समय? 
पति- जब कोई खाने को पूछे।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए, हां लेकिन तुम्हे कैसे पता?
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।

Funny Jokes: पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? चोर का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया
और उसे अपने बादशाह के पास ले गए
बादशाह- इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए
चिंटू- नहीं-नहीं जहां पनाह, रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए।

Hindi Jokes: टीचर ने पूछा ऐसा सवाल, स्टूडेंट के जवाब पर पूरी क्लास हंस-हंसकर लोटपोट हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बंटी- ओए तूने अपनी सगाई क्यों तोड़ दी?
पप्पू- अरे यार, उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
बंटी- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी
वो मेरी क्या होगी?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें