फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पति की हार्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टर से पत्नी ने कही ऐसी बात, पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Thu, 22 May 2025 03:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Chutkule: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
Jokes In Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पति की हार्ट सर्जरी होने के बाद पत्नी ने डॉक्टर से सवाल पूछा-
क्या इनके दिल में कोई दूसरी थी?
डॉक्टर भी बहुत पहुंचा हुआ था, बोला
उसी का तो बायपास किया है.....


पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है?
पति- जानू तू तो करोड़ों की है
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 5,50000 रुपये देना,
सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है
फिर क्या था पति बेहोश.......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे
बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका डॉ.दामाद करने वाला था
जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया
तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा-
बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो, तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी
उसका ध्यान रखना,
ऑपरेशन सफल रहा......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का- फोन में हीटिंग प्रॉब्लम आ रही है, बहुत गर्म हो रहा है
दुकानदार- इसमें हमारी कोई गलती नहीं है
भगवान ने आपकी मां की दुआ कबूल कर ली है, 'आग लगे इस फोन को'.....


लड़का घर में खुशी से उछल रहा था
मां- क्या बात है बेटा, आज बड़े खुश हो?
बेटा- बस पूछो मत मां
मां- सच बता क्या किया है इस बार?
बेटा- आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गई है
फिर क्या होना था...बेटे की जूते चप्पल से पिटाई....


Funny Jokes: ससुराल में फोन लगाने पर सास ने दामाद को दिया ऐसा गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू एक बैंक में गया और बैंक मैनेजर से बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
पप्पू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी (देवर से)- एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है देवर जी?
देवर- लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें