फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पत्नी से पति- अगर मैं पागल हो गया तो तुम मुझे कहां लेकर जाओगी? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Thu, 25 Jun 2026 04:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति (गुस्से में)- अगर मैं पागल हो गया तो तुम मुझे कहां लेकर जाओगी?
पत्नी- पागलखाने।
पति- तुम मुझे वहां ले जाओगी?
पत्नी- नहीं, नहीं, मैं तो आपको घर पर रखूंगी और पागलखाने वालों को आपको देखने के लिए यहां बुलाऊंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।

Funny Jokes: साली- खूबसूरत लड़की को इंग्लिश में क्या कहते हैं? जीजा का जवाब सुनकर बेहोश

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने। 

Jokes: लड़का- देखो बेबी मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं? फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें