फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पत्नी- तुम्हें क्या अच्छी लगती है मेरी सुंदरता या मेरी समझदारी? पति का जवाब सुनकर कर दी धुनाई

Mon, 20 Jul 2026 07:10 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो, मेरी कौन-सी बात तुम्हें सबसे अच्छी लगती है, मेरी सुंदरता या मेरी समझदारी?
पति- तुम्हारा मजाक करने का अंदाज।
फिर हुई पतिदेव की धुनाई
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- क्या बात है? 
चिंटू- जी, कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो।
चिंटू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा। 

Chutkule In Hindi: मरने के बाद स्वर्ग पहुंचा एक काला आदमी, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मां- कहां हो बेटी? 
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना।

Hindi Jokes: बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए लड़का और लड़की, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें