फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जब पति ने पत्नी को बताई दिल की बात, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Thu, 02 Oct 2025 04:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है। आज कल आपाधापी भरे जीवन में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के साथ बैठक अपना दुख दर्द बांट सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई...
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था, 
उसने अपने पिता से पूछा - पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं...

आज के मजेदार जोक्स: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की की बात सुनकर बोलती हुई बंद

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? 
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं। 
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है? 
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।

Comedy Jokes: टीचर- इंसान वहीं जो दूसरों के काम आए, चिंटू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
लड़का - जरा मेरी आँखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की - मुझे इनमें प्यार नजर आता है।
लड़का(गुस्से में) - ज्यादा बात मत बना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें