Viral Jokes: हंसने से मानसिक तनाव दूर होने के साथ मूड भी फ्रेश रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है और आप अंदर से खुश और सकारात्मक भी महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप सेहतमंद भी रहते हैं। इसके साथ ही आपकी उम्र भी लंबी होती है। इसलिए आपको दिन में नियमित रूप से कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। इससे आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे....
जज (पति से)- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएगा
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले, भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर, अर्जी वापस दे दो मेरी......