फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं? पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Mon, 15 Jun 2026 07:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Jokes in Hindi: खुलकर हंसना न केवल हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चुटकुले पढ़कर हंसने से तनावपूर्ण माहौल को हल्का करने में मदद करता है और हम सारे गमों को भूलकर फिर से सकारात्मक सोचने लगते हैं। यही नहीं, मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर हमारी कल्पना शक्ति भी बढ़ती है, जो हमारे काम के लिए लिए जरूरी होता है। इन सब के साथ हंसने से मन भी हल्का रहता है और हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा, तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते है हंसने हंसाने का सिलसिला...

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है... 
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...? 
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा 
और पूछा - वापस करने कौन आएगा भाई...!

Jokes In Hindi: गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का मजेदार जवाब


 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
पप्पू- मैं पप्पू।
पप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर- 199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
पप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।

Chutkule: पिंकी से टीचर- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ "मुंह में पानी आना"।
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- "मेरे मुंह में पानी आ गया"।
टीचर- गेट आउट ।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें