Jokes: जिंदगी की आपाधापी में लोगों के ऊपर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह लोगों का उदास और चिंतित रहना है। अगर आप सहेतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!
पति- कौन सा गेम...?
पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति- अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल?