फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: आपने मुझ में क्या देख कर शादी की? पति का जवाब सुनकर पत्नी के उड़ गए होश

Sun, 10 May 2026 09:52 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : AI
Husband-Wife Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

पत्नी- आपने मुझ में क्या देख कर शादी की?
पति- कुछ नहीं बस, बचपन से शौक था बड़े
पंगे लेने का......


पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है,  इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है,
जब वो पूछेंगे, क्या खाकर मरी थी? 
विज्ञापन

2 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड- कहां थी तुम, मैं कल से तुम्हारा फोन लगा रहा हूं?
गर्लफ्रेंड- सॉरी बेबी, मैं अपने फ्रेंडस के साथ शॉपिंग करने 
मॉल गयी थी
बॉयफ्रेंड- क्या-क्या लिया दिखाओ?
गर्लफ्रेंड- ज्यादा कुछ नहीं, बस 2 ब्रेसलेट, 1 रुमाल 
और 300 सेल्फी
बॉयफ्रेंड बेहोश.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......

Funny Jokes: सास के सिर में दर्द होने पर दामाद ने कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप

Desi Chutkule: डॉक्टर- कहां दर्द है? पप्पू का जवाब पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
लड़की सरकारी दफ्तर गई और बोली- 
हेलो भैया, मुझे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी- बाबू से जाकर मिल लो
लड़की ने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन लगाया
और बोली- बाबू तुमने बताया नहीं,
तुम इनकम सर्टिफिकेट भी बना लेते हो....


हलवाई ने अंग्रेज को बताया दही का मतलब
अंग्रेज- What Is This?
हलवाई- ये दही है साहब
अंग्रेज-  What Is Dahi?
हलवाई- Milk Sleep At Night And
Morning Become Tight....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा- जो लड़के इस को बुआ कहते हैं, 
वो सभी खड़े हो जाए
एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गये
टीचर ने पूछा- क्या तुम इसको बुआ नहीं कहते हो?
लड़का- मैम में तो फूफाजी हूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें