फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी- जब आप मुझे देखने आए थे तब मैंने किस रंग की साड़ी पहनी थी? पति ने दिया गजब का जवाब

Fri, 29 May 2026 10:36 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने वाली बीमारियां भी दूर रहती हैं, इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

पत्नी- आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आए थे, 
तब मैंने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
पति- नहीं
पत्नी- इसका मतलब की आप मुझे प्यार नहीं करते
पति- अरे ऐसी बात नहीं है
जब कोई पटरी पर लेटने जाता है,
तो वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन 
शताब्दी है या राजधानी.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
टीचर (चिंटू से)- केले के फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है, 
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है....


टीचर (चिंटू से)- स्कूल क्या है?
चिंटू- स्कूल वो जगह है,
जहां पर हमारे पापा को लूटा जाता है
और हमें कूटा जाता है...... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश एक बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने गया
बॉस- बधाई हो, आप को सलेक्ट कर लिया गया है
आपकी सैलरी पहले साल 6 लाख (साल) होगी,
फिर अगले साल बढ़ाकर 10 लाख (साल) कर दी जाएगी
सुरेश (बॉस से)- फिर तो मैं अगले साल ही आऊंगा....


Desi Chutkule: बहू को आराम से बैठा देख सास ने बोली ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Jokes: जब बॉयफ्रेंड ने सुनाई गर्लफ्रेंड को रोमांटिक शायरी, फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके मारकर खूब हंसेगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : AI generated
लड़की- क्या तुम प्यार में ताजमहल बनवा सकते हो? 
पप्पू- प्यार में ताजमहल बनवाना जरुरी नहीं है, 
आप शॉपिंग करवा कर भी,
अपनी मुमताज को खुश रख सकते हैं
पप्पू की बात सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद.....


लड़की- प्यार अंधा होता है
लड़का- आजकल तो जिसके चार-पांच बॉयफ्रेंड हैं
वो भी कहती है कि 'प्यार अंधा होता है'
अरे प्यार अधां नहीं है बहन
तुने प्यार अंधा-धूंध किया है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- तुम मुझे अपना पिता नहीं बल्कि दोस्त समझो,
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- अरे पापा, ऐसी कोई बात नहीं है
पिता- बिना किसी संकोच या झिझक के बोलो 
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है न
उसका नंबर दिलवा दे
फिर क्या चप्पल टूटने तक बेटे की जमकर कुटाई हुई....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें