फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: टीचर- आज हम इंग्लिश पढ़ेंगे, चिंटू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sat, 13 Sep 2025 11:42 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जीवन में हंसना बेहद जरूरी है। यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को तरोताजा करने का काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

टीचर- बच्चों आप सब के एग्जाम आने वाले है, इसलिए 
आज हम इंग्लिश पढ़ेंगे
चिंटू- ओके मैम
टीचर- A से Apple के अलावा और A से क्या होता है?
चिंटू- A से Aise न मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूंगा
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

2 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं, खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं......

भाभी- बताओ आज खाना कैसा बना था? 
देवर- तुम भी न भाभी, बस लड़ने के बहाने ढूंढती हो....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टैक्सीवाला- साहब, ब्रेक फेल हो गया है,
गाड़ी रूक ही नहीं रही है
क्या करूं?
सवारी- पहले तू मीटर बंद कर दे...
 

Viral Jokes: अस्पताल गए पप्पू ने नर्स से किया प्यार का इजहार, फिर जो हुआ जानकर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- तुमने तो कहा था कि यहां घुटने भर ही पानी है,
लेकिन मैं तो डूबने वाला था
गप्पू- यार मैंने सुबह बतखों को इस पानी से गुजरते हुए देखा था
उनके तो घुटने तक ही पानी था.....

एक कंजूस पिता का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए खर्च किए तुने?
बेटा - 500 रुपए 
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- सुरेश कल तुम अपने परिवार वालो से मिल सकते हो
सुरेश- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी तो कहा है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें