फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: गांव में बिजली आने की खुशी में नाचने लगा कुत्ता, इन मजेदार जोक्स को पढ़कर खिल उठेगा चेहरा

Wed, 09 Apr 2025 11:16 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: इंसान को अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी अक्सर तनाव में रहते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। आपको अपने लिए दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसना मुस्कुराना चाहिए। तनाव से छुटकारा पाने में हंसी एक अहम भूमिका निभाती है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से शरीर में पॉजिटिविटी आती है और हमारा मूड बेहतर होता है। इसके लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। तो बिना देर किए आइए आज के कुछ मजेदार जोक्स पर नजर डालते हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो सकते हैं।


गोलू (भोलू से)- एक सत्य कटू वचन बोलूं?
भोलू- बोल भाई
गोलू- लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो, 
मगर पास से गुजरती हुई लड़की को 
देखने के लिए वक्त निकाल ही लेता है.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक गांव में बिजली आनी थी
लोग खुश होकर नाच रहे थे
एक कुत्ता भी नाचने लगा
किसी ने पूछा- तू क्यूं नाच रहा है?
कुत्ता बोला- खंबे भी तो लगेंगे.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मम्मी (चिंटू को पढ़ाते हुए)- बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है
इसका भविष्यकाल बताओ?
चिंटू- अब लाइट जाएगी.....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है
बाबा- यात्रा योग बन रहा है
चेला- पेट पर भी खुजलाहट है
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
संजू अपना लेसन याद करके नहीं आया
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया?
संजू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए.....
 

आज के मजेदार जोक्स: गोलगप्पे खाने को लेकर पहले दोस्त ने दूसरे दोस्त को दिया ऐसा झन्नाटेदार जवाब, पढ़कर हंसेगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें