फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Thu, 30 Apr 2026 12:17 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Husband-Wife Jokes - फोटो : AI
Husband-Wife Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है,  इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है,
जब वो पूछेंगे, क्या खाकर मरी थी? 


पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....
विज्ञापन

2 of 5
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
बॉयफ्रेंड- चल पगली
कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मां अपने छोटे बच्चे को सुला रही थी
मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा
बेटा- पहले 1000 रुपये दो
मां- 1000 रुपये किस बात के?
बेटा- वर्ना में पापा को बता दूंगा कि रोज
रात को यहां गब्बर आता है....

Chutkule In Hindi: आज मैने मौत को बहुत ही करीब से देखा, पप्पू का जवाब सुनकर गप्पू के होश उड़ गए


Jokes In Hindi: पैसे जोड़ने को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की...?
चोर- जज साहब आपकी नौकरी अच्छी है,
आपकी तनख्वाह अच्छी है 
आप ये सब तरीके जानकर क्या करेंगे..?


एक आदमी की बीवी गुजर गई 
आदमी रोते हुए बोला- मुझे छोड़कर क्यों चली गई
उसे रोता देख पास खड़ी लड़की ने अपनी सहेली से कहा-
कितना प्यार करता है अपनी बीवी से
काश मेरे पास इसका पता होता,
तो मैं इससे शादी कर लेती
लड़की की बात सुन आदमी रोते हुए ऊंची आवाज में बोला-
लखनऊ गोमती नगर सेक्टर 4, मकान नंबर 12.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें