फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: महिला की बात सुनकर वकील और जज हुए बेहोश, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Tue, 28 Apr 2026 05:25 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
विज्ञापन
1 of 5
लेटेस्ट फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Jokes In Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। चुटकुले (Chutkule) हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

वकील (अदालत में महिला से)- आपके पति कैसे मरे?
महिला- जहर खा कर
वकील- फिर इनके शरीर पर चोट के निशान कैसे?
महिला- खाने से मना कर रहे थे
सुनकर वकील और जज दोनों बेहोश....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की पडिंत के पास जाकर बोली-
पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पडिंत- कैसे होगी पगली, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है......


एक महिला पंडित के पास गयी और बोली-
मेरे दो प्रेमी हैं, उनमे से मेरी शादी किससे होगी?
कौन होगा वो किस्मत वाला?
पंडित- पहले वाले से तेरी शादी होगी और दूसरा
किस्मत वाला कहलाएगा.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
पप्पू- मैम मैं बड़ा होकर सीए बनूंगा, फिर सभी महानगरों में 
मेरा बिजनेस चलेगा, 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, 
मेरे पास सबसे महंगी कारें होगी
टीचर- बस पप्पू बस, इतना लंबा जवाब देने की जरुरत नहीं थी
सिर्फ एक लाइन में जवाब देना था, अच्छा पिंकी अब तुम बताओ
तुम बड़ी होकर क्या बनोगी?
पिंकी- संजू की पत्नी....

Jokes: साधु की बात सुनकर लड़की के उड़े होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले


Funny Chutkule: तुम क्या करते हो? लड़के का जवाब सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
ऑनलाइन क्लास लेती बेटी ने पिता से कहा-
जब भी मैं ऑनलाइन क्लास लेती हूं,
आप कमरे में इधर से उधर मत घूमा करो
पिता- क्यों?
बेटी- मेरी मैडम का ध्यान भटक जाता है.....


सुरेश से राजू- तुझे पता है,
सरकार ने वोट डालने की उम्र
18 और शादी की 21 क्यों रखी है
राजू- नहीं
सुरेश- क्योंकि हर आदमी जानता है कि,
देश संभालना आसान है, पर बीवी को नहीं...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रास्ते में जाते वक्त बेटा एक बिल्डिंग की तरफ इशारा करते हुए मां से बोला-
बेटा- मां दिवाली आने वाली है, इस बार पटाखे में इसी दुकान से लूंगा
मां- ये पटाखों की दुकान नहीं लड़कियों का हॉस्टल है
बेटा- मुझे क्या पता, एक दिन पापा कह रहे थे कि
यहां एक से एक धांसू पटाखे हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें