फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पति ने बताया- पत्नी की कौन सी आदत अच्छी लगती है, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले

Wed, 14 Dec 2022 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हवा और खानपान के साथ-साथ खुश रहना बेहद जरूरी है। चिंता और तनाव से बचने में हंसी हमारी मदद करती है।  हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर कई मजेदार जोक्स पढ़ने को मिलते हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं...
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला - मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार...?
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत
बहुत अच्छी लगती है...!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक दोस्त शायरी सुना रहा था... 
उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...!
दूसरा दोस्त- वाह वाह... वाह वाह....
पहला दोस्त - उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...
उनकी मां ने देखा तो बोली- हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बाप ने अपने बेटे की तलाशी ली तो जैकेट में से,
सिगरेट, गुटखा और लड़कियों के फोन नंबर निकले...
बाप ने बेटे को खूब मारा और पूछा
कब से चल रहा है ये सब...
तभी मम्मी बोली आप उसे बोलने तो दो...
बेटा- पापा आप मुझे क्यों मार रहे हैं ये तो आपकी ही जैकेट है...
बस तब से मम्मी के डर से पापा की बोलती बंद है...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।

Hindi Jokes: मास्टर- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं? पप्पू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी-क्यों खड़े हो ?
लड़का-ऐसे ही
आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें