Jokes in Hindi: हंसने से इंसान के चेहरे की चमक बरकरार रहती है और वह नौजवना दिखता है। हसंने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिसकी वजह से इंसान के चेहरे की स्कीन टाइट रहती है और झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। अगर आप भी जवां दिखना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप अकेले हैं और आपके पास हंसने की वजह नहीं है, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक जगह रामकथा चल रही थी...
अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई... भाई बनवारी लाल जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे,
सरिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है तल्लीनता से राम कथा सुन रहे भाई बनवारी लाल तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सरिता भाभी चिल्लाईं, अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो मैंने तो बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि राम कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए...