फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? बॉयफ्रेंड ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Tue, 09 Jun 2026 06:48 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? 
बॉयफ्रेंड- हां...! 
गर्लफ्रेंड- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!

Jokes: सास से दामाद- उम्र में छोटा होने पर भी ससुराल में सब मुझे आप से क्यों बुलाते हैं? पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
लड़की- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...? 
लड़का- शायद मै भी मर जाऊं...! 
लड़की- क्यों...? लड़का- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!

Jokes In Hindi: गप्पू- क्या तेरी गर्लफ्रेंड है? पप्पू ने दिया गजब का मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें