फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: गर्लफ्रेंड को लेकर सुरेश ने राजू से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेगे आप

Sun, 10 May 2026 03:36 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : adobe stock
Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला....

राजू- तेरी गर्लफ्रेंड है?
सुरेश- गर्लफ्रेंड तो बुजदिल लोगों के पास होती है, 
बहादुर लोग तो शादी करके खतरों से खेलते हैं.....


सुरेश- जब वो गोबर फेंकने जाती थी तो हम उसे देखते थे
मोहन- फिर?
सुरेश- फिर क्या, उसके बाप ने भैंस ही बेच दी
हमारा लव स्टोरी ही खत्म..... 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- आपको अरेंज मैरिज और लव मैरिज का मतलब पता है?
पति- हां पता है, जब आप चल रहे हो तभी अचानक से आपको,
सांप काट लें, ये अरेंज मैरिज है और लव मैरिज में आप
सांप को खोजते हैं और उसके सामने 
नाच-नाच कर काट ले, काट ले, कहते हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
शादी के लिए लड़के वाले लड़की वालों के घर गए
लड़के वाले (लड़की से)- बेटी अपने रहन-सहन के बारें में बताओ?
लड़की का पिता- रहन तो इसका बहुत अच्छा है,
पर सहन ये किसी के बाप का भी नहीं करती.....

Comedy Jokes: सास- शादी से पहले मायके से खाना बनाना सीख कर नहीं आ सकती थी? बहू ने दिया गजब का जवाब

Hindi Jokes: बीवी से डरने को लेकर साली ने जीजा से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
पिता- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज
पिता बेहोश....


रिंकी ने अपनी मां से बुरी तरह पीटने के बाद
अपने पिता से पूछा- आप कभी पाकिस्तान गए हो?
पिता- नहीं 
रिंकी- कभी अफगानिस्तान गए हो?
पिता- नहीं 
रिंकी- तो फिर यह आंतकवादी आइटम कहां से लाये.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पूजा करने से बड़ी से बड़ी बलाएं टल जाती हैं
सास- हां तुम्हारी मां ने बहुत की होगी,
उनकी तो टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें