फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: प्रपोज करने को लेकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Fri, 06 Jun 2025 01:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......


लड़की- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू, मेरा भोलू,
क्या तुम मुझसे शादी करोगे? बोल मेरा बच्चा
लड़का हैरान होकर- अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है.....

चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को होटल डिनर कराने लेकर गया
चिंटू- बोलो बेबी, क्या मंगाऊं?
गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा और अपने लिए एम्बुलेंस मंगा लो
चिंटू- क्यों 
गर्लफ्रेंड- पीछे तुम्हारी बीवी खड़ी है.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी ने टोलू से पूछा- बेटा, आपके पापा का क्या नाम है?
टोलू- अंकल, अभी उनका नाम नहीं रखा मैंने, 
बस प्यार से पापा ही कहता हूं......
विज्ञापन

3 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
कॉलेज का पहला दिन, एक खूबसूरत लड़की एक आदमी के करीब जाकर बोली-
हाय, मैं फस्टईयर से और तुम
आदमी- धत पगली, मैं तो अपने बेटे का एडमिशन कराने आया हूं
लड़की- क्या?
आदमी- संतूर से सिर्फ मम्मियां नहीं, कभी-कभी पापा भी नहा लेते हैं.......


Comedy Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब मेरे जोड़ों में बहुत दर्द रहता है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो सफल जरूर होती है
छात्र- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं, ससुर होते.....

पत्नी (पति से)- सुनो जी, मेरा वजन कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को दाएं से बाएं हिलाती रहो
पत्नी- अच्छा, पर ये किस समय करूं?
पति- जब कोई खाने को पूछे तब.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू- चलो सभी लोग मेरी बारात में जाने के लिए जल्दी से तैयार हो जाओ
सुरेश- अरे जाना कहां है?
राजू- अभी एक लड़की का मैसेज आया है, 
मैं तुम्हारा बैंड बजवा दूंगी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें