फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Tue, 24 Jun 2025 06:57 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
बॉयफ्रेंड- चल पगली
कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं.....
फिर गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह बर्तन फेंक कर मारती है
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ
ये नहीं, और दिखाओ
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहम करो बहन जी, वो मेरा लंच का डिब्बा है.......

मोहन (सोहन से)- यार पिताजी ने कहा था, किताबें पढ़ा करो प्रेरणा मिलेगी
सोहन- फिर क्या हुआ?
मोहन- आधी से ज्यादा लाइब्रेरी पढ़ डाली मगर,
प्रेरणा मिली ही नहीं....... 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए? 
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं......
 

Today Funny Jokes: समय रहते शादी कर लेने को लेकर पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर बोलती हो जाएगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : FREE
दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
टीटू- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर, 
मैंने माचिस जला दी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें