Jokes in Hindi: आज कल की तनाव भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसी हम सभी का मनोरंजन भी करती है और मानसिक तनाव से भी बचाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपको भी जीवन भर स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए और वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार और चपपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...
मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।
हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।
देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं..
लड़के वाले- पसंद तो हमें भी नहीं है अब क्या करें घर से निकाल दें?
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा
और पूछा - वापस करने कौन आएगा भाई...!
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंकी– वह कैसे?
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू - बचपन में, मैं चौथी कक्षा में पढ़ता था तो
एक बार स्कूल ट्रिप के दौरान मैं कुतुब मीनार से गिर गया था।
गप्पू- ओ तेरी... अच्छा फिर क्या हुआ? तू मर गया था या
बच गया था?
पप्पू - अबे गधे, मुझे क्या पता, बचपन की सारी बातें कहां
याद रहती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार से डॉक्टर बोला...
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, कोई चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस।
एक छोटी सी बच्ची दुकानदार से बोली अंकल!
जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो आप अपने बेटे की शादी मुझसे करेंगे?
दुकानदार (मुस्कुराते हुए): हां जरूर करूंगा।
बच्ची- तो अपनी होने वाली बहू को एक डेरी मिल्क दे दो।