जोक्स: आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त होता जा रहा है कि चेहरे की हंसी कही गायब हो गई है। इंसान की हंसी उसे कई सारे रोगों से दूर रखती है। हंसी-मजाक करने से इंसान मानसिक रूप से स्वस्थ होता है। समय-समय पर हंसने-मुस्कुराने से हम खुद तो खुश रहते है दूसरों को भी खुश रख पाते हैं। हंसना एक तरह का शारीरिक व्यायाम है जिसे करने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। ऐसे में हमें हंसने के लिए मदद करते हैं चटपटे जोक्स और चुटकुले, जिन्हें हम पढ़कर खुश हो सकते हैं। इन जोक्स को हम अपने परिवार और दोस्तों को भी सुनाकर हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले, तो चलिए हंसते हैं और मुस्कुराते हैं.......
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!