फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Funny: साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है? जीजा का जवाब सुनकर उड़े होश

Tue, 08 Apr 2025 03:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Funny: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
Jokes in Hindi, Funny:  जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

Funny Jokes: जब बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मिलने को कहा, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

Best Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब कितना वक्त बचा है मेरे पास? फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे खूब ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें