फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टैक्सीवाला- साहब, ब्रेक फेल हो गया है, गाड़ी रूक ही नहीं रही, सवारी का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 14 Aug 2024 11:58 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
टैक्सीवाला- साहब, ब्रेक फेल हो गया है, गाड़ी रूक ही नहीं रही है...!
क्या करूं...?
सवारी- पहले तू मीटर बंद कर दे...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर-अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा... 
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा, जब वापिस आया तो
मच्छर के पापा ने पूछा: कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला: बहुत अच्छा..
जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।

Jokes: वकील से बोली महिला- मुझे अपने पुराने पति से फिर से शादी करनी है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- ऐसी चाय बनाओ की पीते ही तन बदन झूमने लगे, गर्लफ्रेंड ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : istock
संता मेडिकल डॉक्टर के पास गया
संता- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
संता- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
संता- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें