फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया, नौकरानी का जवाब सुनकर पारा हो गया हाई

Sun, 21 Dec 2025 03:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। 

अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ?
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर से बोला चिंटू- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
चिंटू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई? 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मालकिन- अरे यार आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया
नौकरानी- गलती हो गई मैडम,
लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी
नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन का पारा हाई

Jokes in Hindi: साली का सवाल सुनकर जीजाजी हो गए बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मोनू बाथरूम से निकला तो भी उसके हाथ में फोन था
सोनू- हमेशा फोन में लगा रहता है
मोनू- सॉरी यार 
सोनू- तू जब फ्री होता है तो क्या करता है
मोनू- फोन चार्ज करता हूं
मोनू- और फ्री कब होता है
जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है
सोनू बेहोश...

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर कर दी धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया-
“लफ्ज तेरे, गीत मेरे, गजल कोई सुना डालू क्या?”
लड़की बोली- “हाथ मेरे, गाल तेरे,
कान के नीचे बजा डालू क्या?”

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें