जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। अपने-अपने काम में लोग इतने व्यस्त हो चुके हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बच पाता है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में)- तू जा... टीवी ही देख ले...!