Jokes in Hindi Funny: हम जोक्स और चुटकुले इसलिए पढ़ते हैं क्योंकि वे हमें हंसाने और तनाव से राहत देने का काम करते हैं। जोक्स पढ़ने के बाद की हंसी हमारे मूड को अच्छा बनाती है और हमें खुशी का अनुभव कराती है। यही नहीं, जब हम किसी के साथ मजाक या चुटकुले साझा करते हैं, तो हमारे रिश्ते मधुर बनते हैं। जोक्स पढ़ना और हंसना केवल एक मजेदार आदत ही नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
जज- तुम्हें तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?तुम लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर अर्जी वापस ही दे दो मेरी।