Jokes in Hindi Funny: अक्सर जब हमारा दिमाग खराब होता है या फिर हम लगातार स्ट्रेस ले लेते हैं तो माइंड डाइवर्ट करने के लिए कुछ ऐसी चीजें करते हैं, जिससे हमें मानसिक शांति मिले। दिमाग को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका होता है चुटकुले और जोक्स पढ़ लिए जाए। यह न केवल हमारे तनाव को कम करता है बल्कि, हमारे अंदर सोचने की शक्ति को भी बढ़ाता है। तो इसलिए बता दें कि चुटकुले सिर्फ मजाक के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पप्पू: मुझे अपना बैलेंस चेक करना है!
क्लर्क: ATM कार्ड डालिए!
(पप्पू ने कार्ड डाला और जोर से झूला झूलने लगा...)
क्लर्क: ये क्या कर रहे हो?
पप्पू: तूने ही तो कहा था, बैलेंस चेक करो।
टीचर: ईमानदारी की परिभाषा बताओ?
गोलू: ईमानदारी वो होती है जो परीक्षा में नकल करते समय पकड़े जाने के बाद कबूल करनी पड़ती है।