फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 30 Oct 2024 05:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: हसते रहने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसनी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
 
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी - बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति - 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी - अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
सन्नाटा...छा गया
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ 
संता- आम, केला, अमरूद 
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ 
संता- एक दर्जन केले।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
टीचर बने बच्चों को चार पन्नों का निबंध लिखने को दिया।
टॉपिक था आलस्य क्या है?
रिंकू ने चार तीन पन्ने छोड़ कर चौथे पन्ने की लास्ट लाइन पर लिखा...
'यही आलस्य है'

Jokes in Hindi: लड़की की बात सुनकर लड़के के उड़े होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सेल्फी क्वीन-
वेटर- मैम आप क्या लेंगी
लड़की- मैं दस बारह सेल्फी लूंगी...20 मिनट बाद आना
वेटर बेहोश होते-होते बचा

Jokes in Hindi, Chutkule: जब पति का बहानेबाज पत्नी से पड़ गया पाला, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक दिन संता का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया...
संता- अब तुम एक शब्द भी मत बोलना वरना मेरे अंदर का जानवर जाग जाएगा
संता की पत्नी- जागने दो तुम्हारे अंदर के जानवर को...मैं चूहे से नहीं डरती....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें