फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: बाप-बेटे की बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Sun, 04 Sep 2022 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: किसी भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की जरूरत होती है। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक हम सभी से दूर रहती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए हेल्थ एक्सर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से बचा सकती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने-हंसाने के सफर पर...

पत्नी ने मायके से पति को फोन किया... 
पत्नी- जी कैसे हैं आप? 
पति- ठीक हूं। 
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप? 
पति- तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो? 
पत्नी- मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना,
पहला लड़का- नहीं लाऊंगा
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बद्द्तमीज़ आप खुद ले लो और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना...!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में
पति बेहोश।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो, 
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या? 
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला- तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी की मायके जाने सुनकर पति बहुत खुश हुआ और पत्नी को दिखाने के लिए बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा।
पत्नी फटाफट हंसते हुए बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू रिंकी से– मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है
रिंकी – बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
पप्पू – मेरे साथ चाय पे चलेगी?
रिंकी– अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे पैर जल गए तो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें