Jokes in Hindi: हंसी तनाव से होने वाली मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचा सकती है। शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हम योग करते हैं। हंसी भी एक योग की तरह है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (BF Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
बेटा-पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए...
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने...
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
मेहमान- और बेटा आगे का क्या प्लान है
चिंटू- जी कुछ खास नहीं, बस आपके जाते ही नमकीन, बिस्कुट खाऊंगा,
क्योंकि काजू तो आपने छोड़ें नहीं...