Jokes in Hindi: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग मानसिक तनाव की वजह से परेशान हैं। काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने परिवार के साथ हंसी मजाक करने का समय भी नहीं है। इसलिए ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव से दूर रखने में हंसी हमारी मदद कर सकती है। अगर आप अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मास्टर जी- चिंकू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
चिंकू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
चिंकू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
चिंकू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
चिंकू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!