फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? मटरू ने दिया गजब का जवाब

Mon, 26 Jan 2026 08:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Hindi Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो...?
मटरू- जी आप ने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!'
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

Jokes in Hindi: लड़की से भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
पप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड- यार तुमने मेरा दिल जलाकर राख कर दिया, गर्लफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश…

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें